Skip to main content

CBSE 12वीं की परीक्षा को लेकर पीएम मोदी की मीटिंग, एग्जाम होंगे या नहीं इसपर होगा फैसला - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को लेकर मीटिंग कर रहे हैं। इसमें CBSE के चेयरमैन, शिक्षा मंत्रालय के सेक्रेटरी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हुए हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री को सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया जाएगा जो सभी राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद सामने आए हैं।

सीबीएसई ने 14 अप्रैल को कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने और कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में इस मुद्दे पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा किए गए प्रस्तावों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विस्तृत सुझाव मांगे थे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है, जो परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है, वह 3 जून तक अंतिम निर्णय लेगी।

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले सप्‍ताह हुई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में परीक्षा आयोजित करने के दो विकल्‍प सुझाए थे. पहला विकल्‍प था सभी विषयों की परीक्षा घटे हुए एग्‍जाम पैटर्न पर आयोजित करना, और दूसरा विकल्‍प था केवल महत्‍वपूर्ण विषयों की परीक्षा आयोजित करना। इस बैठक में दिल्‍ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने परीक्षाएं रद्द कर छात्रों को इंटरनल मार्किंग के आधार पर पास करने का भी विकल्‍प रखा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Modi chairs key meeting on class 12 board exams
.
.
.


from https://ift.tt/3paeoXI

Comments

Popular posts from this blog

हीरामंडी में खुद की परफॉर्मेंस देखकर शर्मिन सेगल को आई शर्म, कहा- 1 बार से ज्यादा नहीं देख पाई क्योंकि...

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में शर्मिन सेगल का अहम किरदार था। हालांकि उनकी परफॉर्मेंस कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। from Latest Web Series, OTT Updates, News & Reviews on Web Series, OTT Platforms New Releases, वेब सीरीज न्यूज़ – Hindustan https://ift.tt/oRk9NeC

Esha Gupta's Aashram 3: आश्रम 3 में 'बॉबी देओल' की इमेज बनाएंगी ईशा गुप्ता, कहा- अनजाने में मांगी तमन्ना पूरी हुई

आश्रम 3 के ट्रेलर में एक ओर जहां बाबाजी के किरदार में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने फिर से दर्शकों को फिर से एक्साइटिड किया है तो दूसरी ओर ट्रेलर में ईशा गुप्ता (Esha Gupta) का भी बेहद बोल्ड अंदाज दिख रहा from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/ulnQZdh