Skip to main content

सरकारी नौकरी: 7वीं कक्षा पास विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई, 15 जून अंतिम तारीख - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, दिल्ली। बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत खराब हो चुकी है। ज्यादातर परीक्षाएं कैंसिल हो रही है और विद्यार्थियों का मनोबल डगमगा रहा है, लेकिन हम आप सभी लोगों से यही अपील करते हैं कि, महामारी के इस दौर में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखे। सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करें। कोरोना संक्रमण का प्रभाव जैसे ही कम होगा वैसे ही आप सबके एग्जाम दोबारा शुरु किए जाएंगे। इन सब के अलावा हम स्कूल में पढ़ने वालें विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी लेकर आए है। अगर आप स्कूली विद्यार्थी हैं और 7वीं पास होने के साथ-साथ सरकारी नौकरी करने के लिए इच्छुक हैं तो, इससे अच्छा मौका आपके लिए दोबारा नहीं आएगा। दरअसल, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने सिक्योरिटी गार्ड (टी) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 जून है।

जानकारी विस्तार से

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने सिक्योरिटी गार्ड की पोस्ट के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की कुल संख्या 1086 हैं, जिसमें से अनारक्षित कैटेगरी के लिए 842, अनुसूचित जाति के लिए 163 और एसटी के लिए 81 पद है। योग्यता की बात करें तो, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले किसी भी कैंडिडेट्स के पास सातवीं पास होने का सर्टिफिकेट रहना अनिवार्य है। सबसे जरुरी बात की इन पदों के लिए महिला कैंडिडेट्स अप्लाई नहीं कर सकती है। ये पद सिर्फ मेल कैंडिडेट्स के लिए है। इससे ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते है।

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो 15 जून 2021 के पहले फार्म अप्लाई कर दें क्योंकि इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए तय प्रारूप में एप्लीकेशन फॉर्म भरें और वेबसाइट से देखकर संबंधित क्षेत्र के जीएम या प्रतिष्ठानों / कार्यशालाओं के एचओडी और मुख्यालय के मामले में सीनियर मेनेजर (पी/स्था), कार्मिक विभाग, ईसीएल, संक्टोरी को जमा कर सकते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ECl security guard recruitment 2021 notification issue
.
.
.


from https://ift.tt/2SUVurS

Comments

Popular posts from this blog

‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ रिव्यू, दिलजीत दोसांझ के गाने के साथ नहीं किया गया न्याय

Kantara Chapter 1 Review in Hindi: यहां ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ का हिंदी में रिव्यू दिया गया है और वो भी बिना स्पॉइलर के। फिल्म देखने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/l6AdICY

Son of Sardaar 2 Review: अजय की फिल्म हंसाने में हुई सफल, रवि किशन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

सन ऑफ सरदार 2 फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन समेत कई अन्य एक्टर्स भी हैं। फिल्म देखने से पहले आप यहां पढ़ें कैसी है अजय स्टारर मूवी। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/zNy62hx

कौन हैं खबरों में छाए जेफरी एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री

Netflix Documentary: अगर आप दुनिया की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो बीते दिनों में आपने कई बार जेफरी एपस्टीन या एपस्टीन फाइल्स जैसे नाम सुने होंगे। अगर आप एपस्टीन के बारे में जानना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं।  from Web Series in Hindi (हिंदी वेब सीरीज) - OTT Series in Hindi, Netflix best web series in Hindi https://ift.tt/D1z9yBs