Skip to main content

सरकारी नौकरी:  पश्चिम रेलवे ने निकाली बंपर भर्तियां, 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। कोविड महामारी पहली लहर के बाद दूसरी लहर में भी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन कोई न कोई एग्जाम टल रहे है। इस बीच सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, पश्चिम रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए है, जिसके तहत कुल 3591 पदों पर भर्ती की जाएगी और ये नियुक्तियां फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, समेत विभिन्न ट्रेड के लिए की जाएगी। खास बात तो ये हैं कि, इस परीक्षा के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते है।

जानकारी विस्तार से 

रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 3591 पदों के लिए भर्ती की जाएगी और इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरु हो जाएगी। तो बिना देरी किए जो भी कैंडिडेट्स इच्छुक हो वो वेबसाइट पर जाकर 25 मई के बाद तुरंत आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 जून तय की गई है और इस www.rrc-wr.com के जरिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

बात अगर योग्यता की करें तो, इन पदों के लिए आवेदन कर्ता के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई  का, NCVT से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए। इससे ज्यादा उम्र के विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते है। साथ ही कैंडिडेट्स की आयु की गणना 24 जून 2021 से की जाएगी। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

अब आपके मन में सवाल होगा कि, आखिर इन पदों के लिए आपका सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा। तो बता दें कि, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 10वीं और आईटीआई कोर्स में मिले अंको के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को किसी तरह की कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा और सिलेक्शन के बाद कैंडिडेट्स को नियम के मुताबिक ही स्टाइपेंड दिया जाएगा।

तो बिना किसी देर किए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 25 मई से 24 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर जल्दी से ऑनलाइन अप्लाई करें और ज्यादा जानकारी के लिए रेलवे की ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।



 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Western railway recruitment 2021 for apprentice vacancies released
.
.
.


from https://ift.tt/3u2aLUv

Comments

Popular posts from this blog

‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ रिव्यू, दिलजीत दोसांझ के गाने के साथ नहीं किया गया न्याय

Kantara Chapter 1 Review in Hindi: यहां ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ का हिंदी में रिव्यू दिया गया है और वो भी बिना स्पॉइलर के। फिल्म देखने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/l6AdICY

Son of Sardaar 2 Review: अजय की फिल्म हंसाने में हुई सफल, रवि किशन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

सन ऑफ सरदार 2 फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन समेत कई अन्य एक्टर्स भी हैं। फिल्म देखने से पहले आप यहां पढ़ें कैसी है अजय स्टारर मूवी। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/zNy62hx

कौन हैं खबरों में छाए जेफरी एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री

Netflix Documentary: अगर आप दुनिया की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो बीते दिनों में आपने कई बार जेफरी एपस्टीन या एपस्टीन फाइल्स जैसे नाम सुने होंगे। अगर आप एपस्टीन के बारे में जानना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं।  from Web Series in Hindi (हिंदी वेब सीरीज) - OTT Series in Hindi, Netflix best web series in Hindi https://ift.tt/D1z9yBs