Skip to main content

एमपी बोर्ड 2021: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, जून में होंगे एग्जाम

डिजिटल डेस्क,भोपाल। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है,जिसको देखते हुए इस साल होने वाले कई एग्जाम की डेट आगे बढ़ा दी जा रही है। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा हैं,जिसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से होने वाली 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी है और अब ये परीक्षाएं जून में होंगी। 

शिक्षा राज्यमंत्री ने क्या कहा

  • स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार का कहना हैं कि, अभी परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है।
  • वही प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी स्कूल वालो की सहूलियत के अनुसार दो-तीन दिन में लिया जा सकता है। पूरे राज्य में 30 अप्रैल से 10वीं और 1 मई से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होनी थीं।
  • इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने बताया कि, कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक और 6वीं से लेकर 8वीं तक के बच्चों को उनके प्रोजेक्ट के आधार पर नंबर दिया जाएगा और स्कूल 15 जून के बाद ही खोलने के आदेश है। 
  • मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के अलावा MPPSC ने वन सेवा परीक्षा भी स्थगित कर दिया है। बता दें कि, यह परीक्षा 18 अप्रैल को प्रस्तावित थी।
  • MPPSC के अनुसार, कोरोना संक्रमण के कारण यह परीक्षा स्थगित की जा रही है और आगामी तारीख अभी तय नहीं है। गौरतलब है कि इस परीक्षा का दो साल से इंतजार है।
  • साल 2019 में इस परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे और 2020 में कोरोना की वजह से ये परीक्षा टल गई थी और अब कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसके एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। 


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
MP board exam 10th and 12th was postponed to june
.
.
.


from https://ift.tt/3deeuct

Comments

Popular posts from this blog

‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ रिव्यू, दिलजीत दोसांझ के गाने के साथ नहीं किया गया न्याय

Kantara Chapter 1 Review in Hindi: यहां ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ का हिंदी में रिव्यू दिया गया है और वो भी बिना स्पॉइलर के। फिल्म देखने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/l6AdICY

Son of Sardaar 2 Review: अजय की फिल्म हंसाने में हुई सफल, रवि किशन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

सन ऑफ सरदार 2 फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन समेत कई अन्य एक्टर्स भी हैं। फिल्म देखने से पहले आप यहां पढ़ें कैसी है अजय स्टारर मूवी। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/zNy62hx

कौन हैं खबरों में छाए जेफरी एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री

Netflix Documentary: अगर आप दुनिया की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो बीते दिनों में आपने कई बार जेफरी एपस्टीन या एपस्टीन फाइल्स जैसे नाम सुने होंगे। अगर आप एपस्टीन के बारे में जानना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं।  from Web Series in Hindi (हिंदी वेब सीरीज) - OTT Series in Hindi, Netflix best web series in Hindi https://ift.tt/D1z9yBs