Skip to main content

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा मौका देने के मामले में सरकार सहमत, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त मौका

कोरोना संक्रमण महामारी के कारण 2020 में UPSC का आखिरी अटेम्प्ट न दे पाने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार सिविल सेवा परीक्षा के उन कैंडिडेट्स को एक और मौका देने के लिए राजी हो गई है, जिन्होंने अक्टूबर 2020 में अपना आखिरी अटेम्प्ट दिया था। बता दें कि इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि छात्रों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

शुक्रवार (5 फरवरी 2021) को न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र ने कहा कि राहत खासतौर पर केवल सिविल सेवा परीक्षा-2021 (CSE) के लिए ऐसे अभ्यर्थियों तक ही सीमित रहेगी जो कि CSE-2020 में अपने अंतिम प्रयास में शामिल हुए थे और सीएसई-2021 में बैठने के लिए जिनकी आयु सीमा (अधिकतम 32 वर्ष) समाप्त नहीं हुई है। ऐसे अभ्यर्थियों को एक और बार परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

29 जनवरी की सुनवाई में पीठ ने सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से सवाल किए थे कि सिर्फ इस बार के लिए अतिरिक्त अवसर दिया जाता है तो कितने अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा और UPSC के गठन होने के बाद से अब तक कितनी बार इस तरह की छूट दी गई है? एसवी राजू ने 1 फरवरी की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत को बताया था कि अतिरिक्त अवसर दिए जाने पर कुल 3308 उम्मीदवारों को इसका लाभ मिलेगा। पीठ ने कहा था कि अधिकतम आयु सीमा में बदलाव किए बिना एक बार छूट देने से 3300 से अधिक उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। 

बता दें कि 4 अक्टूबर, 2020 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में से 100 से ज्यादा अभ्यर्थी ऐसे थे जिनका यह आखिरी अटेम्प्ट था। इन अभ्यर्थियों ने शीर्ष अदालत ने याचिका दायर कर सिर्फ एक बार की छूट के तौर पर 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका देने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि चार अक्टूबर 2020 को होने वाली इनकी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित हुई थीं।

हर साल 9 से 10 लाख स्टूडेंट्स UPSC की परीक्षा में होते हैं शामिल


बता दें कि UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है। हर साल करीब 9 से 10 लाख स्टूडेंट्स UPSC परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं और प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 5,50,000 होती है। जबकि सिर्फ 1000-1200 पद ही खाली होते हैं। प्रीलिम्स के लिए परिणाम अगस्त में प्रकाशित किए जाते  हैं, जबकि फाइनल परिणाम अगले वर्ष के मई में प्रकाशित किए जाते हैं। बता दें कि 2019 में करीब 4 लाख 93 हजार 972 स्टूडेंट्स ने UPSC परीक्षा दी थी।


..

Comments

Popular posts from this blog

‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ रिव्यू, दिलजीत दोसांझ के गाने के साथ नहीं किया गया न्याय

Kantara Chapter 1 Review in Hindi: यहां ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ का हिंदी में रिव्यू दिया गया है और वो भी बिना स्पॉइलर के। फिल्म देखने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/l6AdICY

Son of Sardaar 2 Review: अजय की फिल्म हंसाने में हुई सफल, रवि किशन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

सन ऑफ सरदार 2 फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन समेत कई अन्य एक्टर्स भी हैं। फिल्म देखने से पहले आप यहां पढ़ें कैसी है अजय स्टारर मूवी। from Film Reviews in Hindi (मूवी रिव्यू) - Movie Reviews in Hindi, वेब सीरीज रिव्यू , फिल्म रिव्यू , Web series review in Hindi https://ift.tt/zNy62hx

कौन हैं खबरों में छाए जेफरी एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री

Netflix Documentary: अगर आप दुनिया की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो बीते दिनों में आपने कई बार जेफरी एपस्टीन या एपस्टीन फाइल्स जैसे नाम सुने होंगे। अगर आप एपस्टीन के बारे में जानना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं।  from Web Series in Hindi (हिंदी वेब सीरीज) - OTT Series in Hindi, Netflix best web series in Hindi https://ift.tt/D1z9yBs