Skip to main content

Posts

सरकारी नौकरी:  पुलिस विभाग में निकली 1329 पदों पर भर्तियां, 15 जून अंतिम तारीख - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com , दिल्ली। कोरोना महामारी ने दुनियाभर में बेरोजगारी के आंकड़ें बढ़ा दिए है।आए दिन हजारों लोग अपनी नौकरी गवां रहे है। घर बैठकर तैयारी करने वाले युवाओं का हौसला भी टूटता जा रहा हैं, क्योंकि भारत में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई है। लेकिन जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए पुलिस विभाग में भर्ती का सुनहरा अवसर हैं आप चाहे तो घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंसियल), असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। हालांकि, भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिए गए थे। अब इन पदों में अप्लाई करने की तारीख बढ़ा दी गई है। जो भी लोग पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहते हैं वो 15 जून तक घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।  जानकारी विस्तार से  इन पदों के लिए आप 15 जून के पहले अप्लाई कर दें। योग्यता की बात करें तो आवेदन कर्ता के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्र...

मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी: मेडिकल विभाग में बंपर भर्तियां, 31 मई अंतिम तारीख - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com , दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म भी नहीं हुई कि तीसरी लहर को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मौत का आंकड़ा आए दिन बढ़ता जा रहा है। देश की बिगड़ती हालत को देखते हुए तमाम परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। हालांकि CBSE 12वीं की परीक्षाओं को लेकर मंथन अब भी जारी है। इस बीच सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए मेडिकल विभाग में बंपर भर्तियां निकली है। आपको जल्द ही इसके लिए अप्लाई करना होगा ताकि अंतिम तारीख से पहले आप एग्जाम देने से वंचित न रह जाए। दरअसल, नेशनल स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्यप्रदेश ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ज्यादा जानकारी ले सकते है। बता दें कि,कुल 2850 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेश दिया गया है। हालांकि, इस भर्ती के तहत 6 महीने की संविदा नियुक्ति होगी। याद रखें कि, ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 मई 2021 है। जानकारी विस्तार से कुल 2850 पदों के इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 15 मई से ही शुरु...

इंडियन आर्मी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्दी करें, 191 पदों पर निकली भर्तियां - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com , दिल्ली। कोविड महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। लॉकडाउन की वजह से लोगों को रोजगार की समस्या भी आ रही है। इस बीच सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए काफी दिनों से मेहनत कर रहे है और  देश की सेवा करने के इच्छुक हैं तो, इंडियन आर्मी में जाने का आपके पास सुनहरा अवसर है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने कुल 191 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप चाहे तो इसके ऑफिशियल वेबसाइट में विजिट कर सकते है।  जानकारी विस्तार से इंडियन आर्मी की दुनियाभर में पहचान है। हर देश के लोग इंडियन आर्मी की ताकत से रुबरु है। कई भारतीय युवा और महिला भी इसमें भर्ती पाकर देश की रक्षा करने के इच्छुक होते है। इसलिए इंडियन आर्मी समय-समय पर अपनी भर्तियां निकालते रहते है। इस बार इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन की भर्ती के लिए आवेदन मांगे है, जिसके लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते है। अब आपको बतातें हैं कि, इन पदों के लिए ...

जानिए, CA फाइनल,इंटरमीडिएट और PQC की परीक्षा तारीख - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com ,दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA की परीक्षा 2021 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। पुराने एवं नए पाठ्यक्रमों के लिए 5 जुलाई की तारीख तय की गई है। इनमें इंटरमीडिएट, फाइनल और PQC की परीक्षा होगी। यह जानकारी  ICAI की आधिकारी बेवसाइट पर भी देखी जा सकती है। ICAI ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी की और कहा कि, छात्रों के पास जल्द ही सारी सूचनाएं उपलब्ध होगी। ICAI ने स्थगित की थी परीक्षा दरअसल, CA की परीक्षा मई में होनी थी। लेंकिन, कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले CA का एग्जाम 21 मई और इंटरमीडिएट एग्जाम 22 मई को होने थे। उस समय इंस्टीट्यूट के एडिशनल सेक्रेटरी एसके गर्ग ने कहा था कि, "इन परीक्षाओं की नई तारीख पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। कोरोना की परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही नई तारीख तय होंगी। स्टूडेंट्स को नई डेट की जानकारी परीक्षा से कम से कम 25 दिन पहले दे दी जाएगी।" आधिकारिक नोटिस से दी जानकारी आधिकारिक नोटिस में लिखा गया हैं क...

कोरोना महामारी के बीच Flipkart ने दी 23,000 लोगों को नौकरी, अब भी हो रही भर्ती !

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में अर्थव्यवस्था की कमर टूट चुकी है। देशभर के लाखों लोगों ने अपनी नौकरी गवां दी। रोजगार की स्थिति अब भी बुरी हालत में है। कई लोगों को साल 2020 के बाद कोई काम नहीं मिला। कंपनियां लॉकडाउन की वजह से घाटे में चल रही है। लेकिन इस संकट के बीच फ्लिपकार्ट ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी दी है। कंपनी के अनुसार, कोरोना काल में एक ओर जहां तमाम कंपनियां छंटनी कर रही थी वहीं, हमने 23000 लोगों को काम पर रखा है।  बता दें कि, पिछले 3 महीनें में फ्लिपकार्ट ने 23000 लोगों को नौकरी दिया है। फ्लिपकार्ट ई कॉमर्स मार्केटप्लेस में अपने उत्पादों को तेजी से वितरित करने के लिए सप्लाई चेन को मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि, देश भर में ई कॉमर्स सेवाओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हायरिंग की गई थी। वहीं भर्ती को लेकर  फ्लिपकार्ट आपूर्ति श्रृंखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘लोग वायरस से लड़ने के लिए घर के अंदर ही रह रहे हैं और देश भर में ई-कॉमर्स सेवाओं की मांग बढ़ रही है। इससे हमारी आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार जरू...

जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने बनाया कोविड केयर सेंटर, 50 बेड के साथ 24 घंटे होगा मरीजों का इलाज

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने लाखों लोगों को मौत की नींद सुला दिया। कई लोग अपने परिजनों के लिए अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों के लिए दर-दर भटक रहे है। लेकिन बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के आगे कोई कुछ नहीं कर पा रहा है। इस भयंकर तबाही को देखते हुए बहुत से लोगों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे है। इस दौरान जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने अपने कर्मचारियों, पुलिस कर्मी और आमजनता के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया है। इस कोविड केयर सेंटर में 50 बेड होंगे, जिनमें पांच आयुष डॉक्टर, तीन एमबीबीएस और दस नर्स मौजूद रहेंगे। यह सभी लोग 24 घंटे सेंटर में मौजूद रहेंगे और सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखने की जिम्मेदारी इनकी होगी।  विश्वविद्यालय के अनुसार, ये कोविड सेंटर जामिया के कर्मचारियों,दिल्ली पुलिस,मजीदिया अस्पताल और यूनानी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान स्कूल में उनके आश्रित लोगों के लिए बनाई गई है। इस सेंटर में हल्के से लेकर मध्यम रुप के रोगियों की देखभाल की जाएगी ।जब तक उन्हें कोविड अस्पताल में बेड नहीं मिल जाता। विश्व विधालय के अनुसार  इस सेंट...

CBSE 12th Board: परीक्षा के आयोजन पर दिल्ली को छोड़ सभी राज्य सहमत, मनीष सिसोदिया ने कहा- सुरक्षा फिर परीक्षा   

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश के लिए काफी खतरनाक साबित हुई, जिसने सबसे ज्यादा युवाओं को प्रभावित किया। वहीं हेल्थ एक्टपर्ट लगातार कोरोना की तीसरी लहर आने का दावा कर रहे है, जो सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करने वाली है। कोविड-19 के प्रभाव को कम करने का एकमात्र तरीका वैक्सीनेशन हैं और वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया भी बहुत तेजी से नहीं की जा रही है, लेकिन 18 और 45 साल के ऊपर वालों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। अब बात आती हैं कि, 18 से नीचे के बच्चें, जिन्हें वैक्सीन नहीं लग रही हैं। ये सभी स्कूल के स्टूडेंट्स है।  कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने परीक्षाएं रद्द कर दी। पिछले दिनों सीबीएसई ने भी 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी थी, जबकि 12वीं की स्थगित की गई थी लेकिन स्टूडेंट्स और अभिभावक पिछले काफी समय से 12वीं की परीक्षा भी रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं,जिसके बाद रविवार को सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई और इस बैठक में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ल...